Tuesday, August 22, 2023

Shri Suparshwa Jin anand main gun ananto kand ho श्री सुपास आनंदमें Devchandraji

|| Shri Suparshwa Jin anand main gun ananto kand ho Devchandraji Stavan LYRICS - JAIN STAVAN SONG ||
To download this song click HERE.

श्री सुपास आनंदमें, गुण अनंतनो कंद हो जिनजी स्तवन सांग

जैन स्तवन

Suparshwanath Anand ,ananto kand main,Devchandraji, ho jinji,jin stavan,Devchandraji chouvisi,श्री सुपास आनंदमें.Devchandraji Stavan,Jain stavan,devchandra chaovishi,devchandra 24 stavan,श्री सुपास आनंदमें, गुण अनंतनो कंद हो जिनजी,ज्ञानानंदे पूरणो, पवित्र चारित्रानंद हो,devchandra krut chovisi
Suparshwanath Anand ,ananto kand main,Devchandraji

Please visit this channel for more stavans like this.

|| श्री सुमति जिन शुद्धता ताहरी ||  

श्री सुपास आनंदमें, गुण अनंतनो कंद हो जिनजी;

ज्ञानानंदे पूरणो, पवित्र चारित्रानंद हो     ।।1।।

संरक्षण विण नाथ छो, द्रव्य विना धनवंत हो, 

कर्तापद किरिया विना, संत अजेय अनंत हो     ।।2।।

अगम अगोचर अमर तुं, अन्वय ऋद्धि समूह हो; 

वर्ण गंध रस फरस विणु, निज भोक्ता गुण व्यूह हो     ।।3।।

अक्षयदान अचिंतना, लाभ अयन्ते भोग हो; 

वीर्य शक्ति अप्रयासता, शुद्ध स्वगुण उपभोग हो     ।।4।।

एकांतिक आत्यंतिको, सहज अकृत स्वाधीन हो;

निरुपचरित निर्द्वंद्व सुख, अन्य अहेतुक पीन हो     ।।5।।

एक प्रदेशे ताहरे, अव्याबाध समाय हो; 

तसु पर्याय अविभागता, सर्वाकाश न माय हो     ।।6।।

एम अनंत गुणनो धणी, गुणगुणनो आनंद हो; 

भोग रमण आस्वाद युत, प्रभु तुं परमानंद हो     ।।7।।

अव्याबाध रुचि थई, साधे अव्याबाध हो; 

देवचंद्र पद ते लहे, परमानंद समाध हो    ।।8।।

Below explanation is taken from https://swanubhuti.me/
 
Please visit the site for more such stavans 

अर्थ 1 : श्री सुपार्श्वनाथ प्रभु शुद्ध आनंदमय हैं, ज्ञानादिक अनन्त गुण के कंद-मूल हैं। उनके कतिपय गुणों का आनन्द किस प्रकार का है? यह स्तवनकार महात्मा वर्णन कर रहे हैं। केवलज्ञान समग्र विश्व के तीनों काल के सर्व पदार्थों का ज्ञापक होने से प्रभु उसके आनन्द से पूर्ण हैं और स्वरूप-रमणतारूप चारित्र के पवित्र आनन्द से भी परिपूर्ण हैं।

श्री सुपास आनंदमें, गुण अनंतनो कंद हो जिनजी;
ज्ञानानंदे पूरणो, पवित्र चारित्रानंद हो     ।।1।।

अर्थ 2 : प्रभु के अद्भुत गुण कितने आश्चर्यजनक है यह बताते हैं, हे प्रभो ! आप बाह्यदृष्टि से किसी का संरक्षण नहीं करते तो भी आप सर्व जीवों के त्राण-शरणरूप होने से नाथ हैं। आप धन-धान्य कंचनादि से रहित हैं तो भी ज्ञानादि सम्पत्तिमय होने से आप धनवंत हैं । आप गमनक्रिया से रहित हैं तथापि आत्म-स्वभाव के कर्त्ता हैं। इस प्रकार क्रियारहित होने पर भी आप कर्ता है, यह आश्चर्यजनक हैं। हे प्रभो ! आप संत हैं, शान्त हैं अतवा उत्तम सन्तपुरुष हैं। आप विषय-कषाय से अजेय हैं और किसी भी समय में नाश होने वाले नहीं हैं अर्थात् आप संत होते हुए भी अजेय हैं तथा अनन्त हैं।

संरक्षण विण नाथ छो, द्रव्य विना धनवंत हो, 
कर्तापद किरिया विना, संत अजेय अनंत हो     ।।2।।

अर्थ 3 : हे प्रभो ! आपका स्वरूप अगम-अगोचर है, वह अल्पज्ञानियों या इन्द्रियों से नहीं जाना जा सकता है। अप अमर-मरणरहित हैं। आप अन्वय-सहज व्यापकरूप से रही हुई अनन्त ज्ञानादि ऋद्धि के समूह हैं। आप वर्ण, गन्ध, रस स्पर्श से रहित हैं तथा आप शुद्ध-स्वरूप के भोक्ता और गुण के पुंज हैं।

अगम अगोचर अमर तुं, अन्वय ऋद्धि समूह हो; 
वर्ण गंध रस फरस विणु, निज भोक्ता गुण व्यूह हो     ।।3।।

अर्थ 4 : हे प्रभो ! आपके अनन्त गुण परस्पर सहकाररूप अक्षय दान करते हैं। आपको अचिन्तित अनन्त गुणों की प्राप्तिरूप अनन्त लाभ होता है। आप प्रतिसमय प्रयत्न किये बिना ही अनन्त पर्याय का भोग करते हैं। सर्व गुणों की प्रवृत्ति में सहायक आपकी वीर्य-शक्ति बाह्य प्रयास के बिना भी स्फुरित होती है, उल्लसित बनती है और आप शुद्ध गुणों का ही सदा उपभोग करते हैं।

अक्षयदान अचिंतना, लाभ अयन्ते भोग हो; 
वीर्य शक्ति अप्रयासता, शुद्ध स्वगुण उपभोग हो     ।।4।।

अर्थ 5 : हे परमात्मन् आपको जो आत्मिक सुख-आनन्द प्राप्त हुआ है वह, एकान्तिक (अल्प भी दुःख से रहित, एकान्तरूप से) सुखमय है। आत्यन्तिक (जिससे बढ़कर अन्य सुख नहीं ऐसा) है, सहज (स्वाभाविक), अकृत (किसी के द्वारा नहीं किया गया) है, स्वाधीन (अन्य की अपेक्षारहित) है, निरूपचरित (जिसमें कोई उपचार नहीं ऐसा अकाल्पनिक) है, निर्द्वन्द्व (परद्रव्य के मिश्रण-भेलसेल से रहित) है, अहेतुक (अन्य किसी पदार्थ के संयोग से न पैदा होनेवाला) है तथा पीन (प्रबल-पुष्ट) असाधारण कोटि का सुख है।

एकांतिक आत्यंतिको, सहज अकृत स्वाधीन हो;
निरुपचरित निर्द्वंद्व सुख, अन्य अहेतुक पीन हो     ।।5।।

अर्थ 6 : हे प्रभो ! आपका अव्याबाधसुख जो सब आत्मप्रदेशों में पूर्णतया प्रकट हुआ है, उसमें से एक भी आत्मप्रदेश में रहे हुए अवयाबाधसुख के पर्याय के अविभाग (केवली की बुद्धि से भी जिसका विभाग न हो सके, ऐसा सूक्ष्म अंश) को एक एक आकाशप्रदेश पर रखने में आवे तो भी वह लोकालोक में नहीं समा सकता। अर्थात् सर्व आकाश-प्रदेशों की अपेक्षा भी आपके एक आत्मप्रदेश में रहे हुए अव्याबाधसुख के पर्याय अनन्तगुण अधिक हैं।

एक प्रदेशे ताहरे, अव्याबाध समाय हो; 
तसु पर्याय अविभागता, सर्वाकाश न माय हो     ।।6।।

अर्थ 7 : इस प्रकार हे प्रभो ! आप ज्ञानादि अनन्त गुण के अधिपति हैं और उन सब गुणों का आनन्द भी अलग-अलग है। आप उन सर्व गुणों को भोगते हैं, उनमें ही रमणता करते हैं तथा उन गुणों का आस्वादन भी करते हैं। अतः भोग, रमण, आस्वादरूप अनन्त आनन्द में आप सदा विलास कर रहे हैं। अतः है प्रभो ! आप ही परमानन्दमय परमात्मा हैं।

एम अनंत गुणनो धणी, गुणगुणनो आनंद हो; 
भोग रमण आस्वाद युत, प्रभु तुं परमानंद हो     ।।7।।
अर्थ 8 : अव्याबाधसुख के स्वामी परमात्मा को देखकर साधक भी स्वसत्ता में रहे हुए वैसे अव्याबाधसुख को प्रकट करने हेतु उत्सुक बनता है। तब वह सद्गुरु की शरण में जाकर, संयम को स्वीकारकर अव्याबाघसुख को प्रकट करने की साधना करता है और क्रमशः परमानन्द की समाधि को प्राप्त करता है। अर्थात् साधक स्यवं भी देवों में चन्द्र समान अरिहन्त एवं सिद्धपद को प्राप्त करता है।

अव्याबाध रुचि थई, साधे अव्याबाध हो; 
देवचंद्र पद ते लहे, परमानंद समाध हो    ।।8।।

If you are interested in knowing the meanings of the 24 stavans

then below pdfs have more insights and page number of all the 

stavans are as per below

You can download below pdf  with stavan from 1st to 12th Tirthankar from here.

Below with Stavan from 13st to 24th Tirthankar from here.

This Blog is sponsored by :
मातुश्री पवनिदेवी अमीचंदजी खाटेड़ संघवी || राजस्थान : करडा 
MATUSHREE PAVANIDEVI AMICHANDJI KHATED SANGHVI 

|| AJITNATH BHAGWAN PRACHIN STAVAN||

JAINAM JAYATI SHASHNAM

IF YOU ARE INTERESTED IN LIST OF ALL THE SONGS TO DOWNLOAD  JUST CLICK THE BELOW 
HIGHLIGHTED BUTTON TO DOWNLOAD FROM GOOGLE DRIVE
Note : Click HERE to download from google drive and click on the song or down arrow 
to download it

Shri Padmaprabha jin gun nidhi re lal पद्मप्रभ जिन गुणनिधि निधि Devchandraji chovishi

|| Shri Padmaprabha jin gun nidhi re lal Devchandraji Stavan LYRICS - JAIN STAVAN SONG ||
To download this song click HERE.

श्री पद्मप्रभजिन गुणनिधि रे लाल स्तवन सांग

जैन स्तवन

Shri Padmaprabha gun nidhi re lal,devchandra,पद्मप्रभजिन गुणनिधि रे लाल,Devchandraji Stavan,Jagtarak, jag valeshwar lyrics,Devchandraji chouvisi,JAIN STAVAN,  श्री पद्मप्रभजिन गुणनिधि रे लाल, जगतारक जगदीश रे; वालेसर जिन उपगार थकी लहे रे लाल, भवि जन सिद्धि जगीश रे
Shri Padmaprabha jin gun nidhi re lal lyrics
devchandra chouvishi 

Please visit this channel for more stavans like this.

|| श्री पद्मप्रभ जिन गुणनिधि स्तवन ताहरी ||  

श्री पद्मप्रभजिन गुणनिधि रे लाल, जगतारक जगदीश रे; वालेसर

जिन उपगार थकी लहे रे लाल, भवि जन सिद्धि जगीश रे     ।।वा.1।।

तुज दरिसण मुज वालहो रे लाल; दरिसण शुद्ध पवित्त रे; 

दरिसण शब्द नये करे रे लाल, संग्रह एवंभूत रे     ।।वा.2।।

बीजे वृक्ष अनंतता रे लाल, पसरे भूजल योग रे; 

तिम मुज आतम संपदा रे लाल, प्रगटे प्रभु संयोग रे     ।।वा.3।।

जगत जंतु कारज रुचि रे लाल, साधे उदये भाण रे; 

चिदानंद सुविलासता रे लाल, वाधे जिनवर झाण रे     ।।वा.4।।

लब्धि सिद्ध मंत्राक्षरे रे लाल, ऊपजे साधक संग रे; 

सहज अध्यात्म तत्त्वता रे लाल, प्रगटे तत्त्वी रंग रे     ।।वा.5।।

लोह धातु कंचन हुवे रे लाल, पारस फरसन पामी रे; 

प्रगटे अध्यातम दशा रे लाल, व्यक्त गुणी गुणग्राम रे     ।।वा.6।।

आत्मसिद्धि कारज भणी रे लाल, सहज नियामक हेतु रे; 

नामादिक जिनराजना रे लाल, भवसागर महा सेतु रे     ।।वा.7।।

स्थंभन इंद्रिय योगनो रे लाल, रक्त वर्ण गुणराय रे; 

देवचंद्र वृंदे स्तव्यो रे लाल, आप अवर्ण अकाय रे     ।।वा.8।।

Below explanation is taken from https://swanubhuti.me/
 
Please visit the site for more such stavans 

अर्थ 1: श्री पद्मप्रभ भगवान् गुण के भण्डार हैं, भव्य जीवों को भवसागर से तारने वाले हैं, जगत के ईश-स्वामी हैं। उन प्रभु की कृपा से भव्य जीव सिद्धि-सुख की सम्पत्ति को प्राप्त करते हैं। हे प्रभो ! आपका निर्मल दर्शन मुझें अत्यन्त वल्लभ-प्रिय लगता है। सचमुच ! आपका दर्शन (मूर्ति-दर्शन या जिनेश्वर का शासन अथवा सम्यग्दर्शन-सम्यकत्व) परम शुद्ध है, पवित्र है, क्योंकि उसके द्वारा आत्मा कर्म-मल से रहित बनता है। नय की अपेक्षा से इसी बात को स्पष्ट करते हैं कि जो भव्यात्मा परमात्मा का दर्शन शब्द-नय से करता हैं उसकी संग्रह-नय की अपेक्षा से शुद्ध सत्ता एवंभूत-नय से पूर्ण शुद्धता को प्राप्त करती है अर्थात् संग्रह-नय एवंभूत-नय में परिणत ही जाता है। दूसरे शब्दों में आत्मा शुद्धात्मा या परमात्मा बन जाती है।

श्री पद्मप्रभजिन गुणनिधि रे लाल, जगतारक जगदीश रे; वालेसर
जिन उपगार थकी लहे रे लाल, भवि जन सिद्धि जगीश रे     ।।वा.1।।

अर्थ 2 : बीज में अनन्त वृक्षों को उत्पन्न करने की शक्ति रही हुई है तथापि उसे भूमि (मिट्टी), जल आदि का संयोग मिलता है तो ही वृक्ष उग सकता है। उसी तरह मेरी आत्मा में सत्ता की अपेक्षा से अनन्त ज्ञानादि सम्पत्ति रही हुई है परन्तु उसका प्रकटीकरण श्री अरिहन्त परमात्मा के दर्शन के संयोग से ही होता है !

तुज दरिसण मुज वालहो रे लाल; दरिसण शुद्ध पवित्त रे; 
दरिसण शब्द नये करे रे लाल, संग्रह एवंभूत रे     ।।वा.2।।

अर्थ 3 : जैसे जगत के सर्व जीव स्वकार्य करने की रूचिवाले होते हैं, परन्तु सूर्योदय का निमित्त मिलने से वे कार्य सिद्ध होते हैं, इसी तरह श्री जिनेश्वर भगवान के ध्यान से ही चिदानन्द-ज्ञानानन्द का विलास वृद्धि को प्राप्त होता है।

बीजे वृक्ष अनंतता रे लाल, पसरे भूजल योग रे; 
तिम मुज आतम संपदा रे लाल, प्रगटे प्रभु संयोग रे     ।।वा.3।।

अर्थ 4 : जैसे अमुक मंत्राक्षर में अमुक विद्यासिद्धि की शक्ति रही हुई होती है, परन्तु उत्तम उत्तरसाधक के योग से ही वह विद्या सिद्ध होती है। उसी तरह सहज अनन्त ज्ञानादि-शक्तियाँ आत्मा में रही हुई हैं, परंतु वे उत्तमोत्तम उत्तर साधक तत्त्वरंगी परमात्मा के निर्मल ध्यानादि के योग से ही प्रकट होती हैं।

जगत जंतु कारज रुचि रे लाल, साधे उदये भाण रे; 
चिदानंद सुविलासता रे लाल, वाधे जिनवर झाण रे     ।।वा.4।।

अर्थ 5 : जैसे पारस के स्पर्शमात्र से लोहा स्वर्णमय बन जाता है वैसे ही पूर्णगुणी श्री अरिहन्त परमात्मा के गुणग्राम से-गुणस्मरण ध्यान आदि करने से शुद्धि आत्मिक दशा पूर्णरूप से प्रकट होती है।

लब्धि सिद्ध मंत्राक्षरे रे लाल, ऊपजे साधक संग रे; 
सहज अध्यात्म तत्त्वता रे लाल, प्रगटे तत्त्वी रंग रे     ।।वा.5।।

अर्थ 6 : श्री अरिहन्त परमात्मा आत्मा की मुक्तिरूप कार्य के लिए सहज नियामक-निश्चित कार्य सिद्ध करने वाले हेतु हैं। श्री अरिहन्त परमात्मा के नाम, स्थापना, द्रव्य और भाव, ये चारों निक्षेप संसारसागर मे सेतु (पुल) के समान हैं अर्थात् भवसागर से पार उतरने के लिए प्रभु के नामादि आलम्बन हैं, आधार हैं।

लोह धातु कंचन हुवे रे लाल, पारस फरसन पामी रे; 
प्रगटे अध्यातम दशा रे लाल, व्यक्त गुणी गुणग्राम रे     ।।वा.6।।

अर्थ 7 : अनन्त गुण के स्वामी भी पद्मप्रभ भगवान् के शरीर को रक्तवर्ण की लाल कान्ति भी साधक की इन्द्रियों और मन, वचन, काया के योगों के लिए स्तंभन मन्त्र है अर्थात् प्रभु के शरीर के रक्तवर्ण के दर्शन से भव्यात्मा की इन्द्रियाँ और मन-वचन-काया स्थिर बनते हैं। देवेन्द्रों के समूह से संस्तुत प्रभु वास्तव में तो वर्णरहित और शरीर से भी रहित हैं। सिद्ध अवस्था में वणादि या शरीरादि नहीं होते।

आत्मसिद्धि कारज भणी रे लाल, सहज नियामक हेतु रे; 
नामादिक जिनराजना रे लाल, भवसागर महा सेतु रे     ।।वा.7।।

स्थंभन इंद्रिय योगनो रे लाल, रक्त वर्ण गुणराय रे; 
देवचंद्र वृंदे स्तव्यो रे लाल, आप अवर्ण अकाय रे     ।।वा.8।।

If you are interested in knowing the meanings of the 24 stavans

then below pdfs have more insights and page number of all the 

stavans are as per below

You can download below pdf  with stavan from 1st to 12th Tirthankar from here.

Below with Stavan from 13st to 24th Tirthankar from here.

This Blog is sponsored by :
मातुश्री पवनिदेवी अमीचंदजी खाटेड़ संघवी || राजस्थान : करडा 
MATUSHREE PAVANIDEVI AMICHANDJI KHATED SANGHVI 

You can also download many more pdfs related to Songs and concepts of Life from the below link.

JAINAM JAYATI SHASHNAM
IF YOU ARE INTERESTED IN LIST OF ALL THE SONGS TO DOWNLOAD  JUST CLICK THE BELOW 
HIGHLIGHTED BUTTON TO DOWNLOAD FROM GOOGLE DRIVE
Note : Click HERE to download from google drive and click on the song or down arrow 
to download it

Sunday, August 20, 2023

Neminath mere Lyrics tera dar hain raag - tera yaar hu main

|| Neminath mere stavan LYRICS - JAIN STAVAN SONG ||
raag(tera yaar hu main)
To download this song click HERE.

Tera Dar hain Neminath Mere lyrics 
 स्तवन सांग जैन स्तवन

Tera Dar hain Neminath Mere lyrics , स्तवन सांग जैन स्तवन,Neminath mere tera yaar hu main jain version,NemRas,Jain Song Hindi Lyrics,नेम रस,नेम,नेम,SANSAR THI VEERTI RATH NO,NEM NEM NEM RAS, JAI JAI GARVO GIRNAR NEMINATH SONG STAVAN : जय जय गर्वो गिरनार नेमिनाथ गिरनार स्तवन सांग,AARJI-SUNLO MORI NEM NAGINAअर्जी सुनलो मोरी नेम नगीना ,
Neminath mere Lyrics tera dar hain
raag tera yaar hu main

This Blog is sponsored by :
मातुश्री पवनिदेवी अमीचंदजी खाटेड़ संघवी || राजस्थान : करडा 
MATUSHREE PAVANIDEVI AMICHANDJI KHATED SANGHVI 

|| AJITNATH BHAGWAN PRACHIN STAVAN||

JAINAM JAYATI SHASHNAM

IF YOU ARE INTERESTED IN LIST OF ALL THE SONGS TO DOWNLOAD  JUST CLICK THE BELOW 
HIGHLIGHTED BUTTON TO DOWNLOAD FROM GOOGLE DRIVE
Note : Click HERE to download from google drive and click on the song or down arrow 
to download it

NEM RAS LYRICS संसार थी विरती रथ नो NEM NEM RAS NEMINATH GIRNAR

|| NEM RAS SANSAR THI VEERTI RATH RO ||

                                                          To download this song click HERE.

संसार थी विरती रथ नो,नेम रस,नेम,नेम,SANSAR THI VEERTI RATH NO,NEM NEM NEM RAS,,NEM RAS LYRICS संसार थी विरती रथ नो NEM NEM RAS NEMINATH GIRNAR
NEMINATH RATH PROCESSION

                            Refer site : Girnar Darshan | Junagadh | Neminath Bhagvan
       संसार थी विरती रथ नो,
गिरनार थी मुक्ति पथ नो..(२)
सथवार छे एक मारो, 
आधार छे एक बस...
नेम..नेम..नेम...नेम रस..(४)

नेम तुं मारो प्रेम छे, 
सोंप्युं तने आ जीवन, 
जोई तने पहेलीज क्षणे, 
मोहायुं छे मारु मन ..(२)

गिरनारी ब्रह्मचारी, जाउं तुज पर हुं ओवारी,
मुक्तिनो वेशधारी, राजीमति बनुं तारी, 
भरथार तुं रेहजे मारो, भवोभवनी छे तरस, 
सथवार छे एक मारो, आधार छे एक बस...
नेम..नेम.नेम...नेम रस..(४)

गिरनार तो ए भूमि छे, 
ज्यां शिव वर्या जीव अनंत,
अरिहंत सिद्ध मुनि तर्या, 
धन्य बन्या साधु संत ..(२)

नेमि नो हाथ झाली, बनुं हुं प्रशम व्रतधारी,
रैवत नो साथ पामी, हवे बनवू मुक्तिगामी, 
प्रभु नेम नो गिरि हेम नो, मारे बनवू छे वारस, 
सथवार छे एक मारो, आधार छे एक बस...
नेम..नेम..नेम...नेम रस..(४)

NEMINATH RELEASES ALL ANIMALS AND LEAVES FOR GIRNARJI
NEMINATH RELEASES ANIMALS

Below link has Neminath bhagwan songs if you are interested.
NEMINATH BHAGWAN GIRNARJI SONGS STAVANS :गिरनारजी नेमिनाथ स्तवन 

Drive Link for GIRNARJI SONGS STA

JAINAM JAYATI SHASHNAM

Saturday, August 19, 2023

Sri Sumti Jin Sudhta lyrics Devchandraji chovishi अहो श्री सुमति जिन

|| Aho Shri Sumti Jin Sudhta tari Devchandraji Stavan LYRICS - JAIN STAVAN SONG ||
To download this song click HERE.

अहो श्री सुमति जिन शुद्धता ताहरी स्तवन सांग

जैन स्तवन

Sri Sumti Jin Sudhta lyrics,Aho Shri Sumti jin Shudhta,Sumtinath jin stavan,Devchandraji chouvisi,श्री संभव जिनराजजी रे.Devchandraji Stavan,Jain stavan,devchandra chaovishi,devchandra 24 stavan,अहो श्री सुमति जिन शुद्धता ताहरी,स्वगुण पर्याय परिणाम रामी,devchandra krut chovisi
Aho Shri Sumti Jin Sudhta tari 
Devchandraji Stavan

Please visit this channel for more stavans like this.

|| श्री सुमति जिन शुद्धता ताहरी ||  

अहो श्री सुमति जिन शुद्धता ताहरी, स्वगुण पर्याय परिणाम रामी;

नित्यता एकता अस्तिता ईतर युत, भोग्य भोगी थको प्रभु अकामी    ।।1।।

ऊपजे व्यय लहे तहवि तेहवो रहे, गुण प्रमुख बहुलता तहवि पिंडी;

आत्मभावे रहे अपरता नवि ग्रहे, लोक प्रदेश मित पण अखंडी     ।।2।।

कार्य-कारण पणे परिणमे तहवि ध्रुव, कार्य भेदें करे पण अभेदी;

कर्तृता परिणमे नव्यता नवि रमे, सकलवेत्ता थको पण अवेदी     ।।3।।

शुद्धता बुद्धता देव परमात्मता, सहज निजभाव भोगी अयोगी;

स्व पर उपयोगी तादात्म्य सत्तारसी, शक्ति प्रयुंजतो न प्रयोगी     ।।4।।

वस्तु निज परिणते सर्व परिणामिकी, एटले कोई प्रभुता न पामे;

करे जाणे रमे अनुभवे ते प्रभु, तत्त्व स्वामित्व शुचि तत्त्व धामे     ।।5।।

जीव नवि पुग्गली नैव पुग्गल कदा, पुग्गलाधार नाहिं तास रंगी;

पर तणो ईश नहिं अपर अैश्वर्यता, वस्तु धर्मे कदा न परसंगी     ।।6।।

संग्रहे नहीं आपे नहीं परभणी, नवि करे आदरे न पर राखे;

शुद्ध स्याद्धाद निज भाव भोगी जिके, तेह परभावने केम चाखे     ।।7।।

ताहरी शुद्धता भास आश्चर्यथी; ऊपजे रुचि तेणे तत्त्व ईहे;

तत्त्वरंगी थयो दोषथी उभग्यो दोष त्यागे ढले तत्त्व लीहे     ।।8।।

शुद्ध मार्गे वध्यो साध्य साधन सध्यो, स्वामी प्रतिछंदे सत्ता आराधे;

आत्म निष्पत्ति तिम साधना नवि टके, वस्तु उत्सर्ग आतम समाधे    ।।9।।

माहरी शुद्ध सत्ता तणी पूर्णता, तेहनो हेतु प्रभु तुंहि साचो;

देवचंद्रे स्तव्यो मुनिगणे अनुभव्यो, तत्त्व भक्ते भविक सकळ राचो    ।।10।।

Below explanation is taken from https://swanubhuti.me/
 
Please visit the site for more such stavans 

अर्थ 1 : हे सुमतिनाथ प्रभु ! स्वगुण-पर्याय में ही रमणता करने वाले आपकी शुद्धता अतिशय आश्चर्यकारक है, क्योकि आपको शुद्धता, नित्यता-अनित्यता, एकता-अनेकता और अस्तिता-नास्तितारूप परस्पर विरुद्ध धर्मो से युक्त है। साथ ही आप भौग्यज्ञानादि गुण-पर्यायों के भोगी होने पर भी अकामी-कामना रहित हैं, वह भी महान् आश्चर्य है।

अहो श्री सुमति जिन शुद्धता ताहरी, स्वगुण पर्याय परिणाम रामी;
नित्यता एकता अस्तिता ईतर युत, भोग्य भोगी थको प्रभु अकामी    ।।1।।

अर्थ 2 : हे प्रभो ! आपकी गुण-पर्यायमयी शुद्धता कैसी अद्भुत है। वह जिस समय उत्पन्न होती है उसी समय में नष्ट होती है और ध्रुव भी रहती है, यह नित्यता है। ज्ञान-दर्शन, चारित्र, वीर्यादि अनेक गुण आप में रहे हुए है, यह अनेकता है और सर्व गुणो का समूहरूप आत्मा एक है, वह एकता है। आप सदा आत्म-भाव में रहते हैं, यह अस्ति धर्म हे और परभाव को आप कदापि ग्रहण नहीं करते, यह नास्ति धर्म है अर्थात् आपमें स्वद्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव से अस्तिता है और पर द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव से नास्तिता भी रही हुई है। लोकाकाश के प्रदेशों जितने आपके असंख्य आत्मप्रदेश है। उनकी अपेक्षा से अवयवता होने पर भी वे प्रदेश कदापि आपसे अलग नहीं होते अतः आप अखण्ड हैं। यह अद्भुत आश्चर्य है।

ऊपजे व्यय लहे तहवि तेहवो रहे, गुण प्रमुख बहुलता तहवि पिंडी;
आत्मभावे रहे अपरता नवि ग्रहे, लोक प्रदेश मित पण अखंडी     ।।2।।

अर्थ 3 : प्रभो ! आपके उपादन-कारणरूप ज्ञानादि सब गुण अपने-अपने कार्य (ज्ञप्ति आदि) रूप में परिणत होते हैं, इसलिए उत्पाद और व्यय धर्म है और उनका अभाव कभी नहीं होता, यह ध्रुव धर्म है। ज्ञान गुण जानने का और चारित्र गुण स्थिरता का, इस तरह सब गुण अपने-अपने भिन्न कार्य को करते हैं, यह भेद स्वभाव है। इस प्रकार कार्य के भेद से अनेकता है। इन सब गुणों में कार्यभेद होने पर भी वे गुण आत्मा से अलग नहीं होते इसलिए अभेदरूप है, यह एकता है। हे प्रभो ! आप कर्त्ता होने से प्रतिसमय अपने कार्य में परिणत होते हैं तो भी कोई नवीनता को प्राप्त नहीं करते हैं। आप प्रीति समय गुण-पर्यायरूप कार्य को करते हैं तो भी अस्ति धर्म तो कायम रहता है। इसी तरह प्रभु सर्व द्रव्य के गुण-पर्यायों के तथा भूत-भविष्य-वर्तमान आदि काल के वेत्ता (ज्ञाता) हैं तो भी वे तीनों वेद से रहित होने से अवेदी हैं । यह आश्चर्यकारक बात है।

कार्य-कारण पणे परिणमे तहवि ध्रुव, कार्य भेदें करे पण अभेदी;
कर्तृता परिणमे नव्यता नवि रमे, सकलवेत्ता थको पण अवेदी     ।।3।।

अर्थ 4 : हे प्रभुो ! सर्व पुद्गलों के संग रहित आपकी शुद्धता है। केवलज्ञान दर्शनरूप बुद्धता है। अपने स्वरूप में रमण करने से आप देव हैं। ज्ञानावरणीयादि कर्मो से रहित आपका परमात्मपन है। आप सहज निज स्वभाव के भोगी हैं तथापि अयोगी (मन, वचन, और काया के योग से रहित) हैं। स्व-आत्मा और पर-पुद्गलादि सर्व द्रव्यों के उपयोगी (ज्ञाता एवं दृष्टा) होने पर भी तादात्म्यभाव से रही हुई शुद्ध-श्रद्धा के ही आप रसिया हैं। हे प्रभो ! आप में पूर्णरूप से प्रकट हुई कर्तृत्व-भोक्तृत्व आदि सर्व शक्तियाँ स्व-स्व कार्य में प्रवृत्त होने पर भी आप अप्रयोगी हैं अर्थात् इन शक्तियों को प्रयुक्त करने के लिए आपको कोई प्रयोग-प्रयास नहीं करना पड़ता। स्वतः ही शक्तियों का प्रवर्तन हुआ करता है। यह भी एक आश्चर्य है।

शुद्धता बुद्धता देव परमात्मता, सहज निजभाव भोगी अयोगी;
स्व पर उपयोगी तादात्म्य सत्तारसी, शक्ति प्रयुंजतो न प्रयोगी     ।।4।।

अर्थ 5 : इस प्रकार नित्यानित्य धर्मवाले सर्व द्रव्य अपनी परिणति (स्वधर्म) होने से परिणामी है परन्तु इतने मात्र से वे सब द्रव्य प्रभुता-महानता नहीं प्राप्त कर सकते। परन्तु जो अपने स्वभाव का कर्त्ता हो, वस्तुमात्र का ज्ञाता है, स्वगुण में रमण करने वाला हो, आत्मस्वभाव का अनुभव करने वाला हो तथा वस्तुस्वभाव का स्वामी हो तथा शुद्ध सिद्धता का धाम हो वह प्रभु-परमेश्वर कहा जाता है।

वस्तु निज परिणते सर्व परिणामिकी, एटले कोई प्रभुता न पामे;
करे जाणे रमे अनुभवे ते प्रभु, तत्त्व स्वामित्व शुचि तत्त्व धामे     ।।5।।

अर्थ 6 : जीव पुद्गल नहीं है। अनन्तकाल से वह पुद्गल के साथ रहता हुआ भी पुुद्गलरूप कभी नहीं बना। वह पुद्गलों का आधार भी नहीं। वह वास्तव में तो पुद्गल का रंगी-अनुरागी भी नहीं। वह परभाव रूप शरीर, धन, गृहादि का स्वामी भी नहीं। जीव की ऐश्वर्यता परपदार्थो के कारण नहीं है। वस्तुतः जीव परभाव का संगी भी नहीं। जीव द्रव्य का सत्ता-धर्म इसी प्रकार का है।

जीव नवि पुग्गली नैव पुग्गल कदा, पुग्गलाधार नाहिं तास रंगी;
पर तणो ईश नहिं अपर अैश्वर्यता, वस्तु धर्मे कदा न परसंगी     ।।6।।

अर्थ 7 : जो पर पुद्गल वस्तु का संग्रह नहीं करता, अन्य को देता भी नहीं, परवस्तु को करना भी नहीं, आदरता भी नहीं और रखता भी नहीं। जो शुद्ध स्याद्वादमय आत्म-स्वभाव का भोगी है वह परभाव का आस्वादन कैसे कर सकता है? अर्थात् नहीं कर सकता है।

संग्रहे नहीं आपे नहीं परभणी, नवि करे आदरे न पर राखे;
शुद्ध स्याद्धाद निज भाव भोगी जिके, तेह परभावने केम चाखे     ।।7।।

अर्थ 8 : हे प्रभो ! आपकी पूर्ण शुद्ध-स्वभाव-दशा का ज्ञान होने पर भव्यात्मा को अत्यन्त उत्पन्न होता है और अपनी भी वैसी शुद्ध दशा को प्रकट करने की रुचि जागृत होती है। तब मोक्षरुचि जीव को तत्त्व प्राप्त करने की इच्छा उत्पन्न होती है। जैसे जैसे तत्त्व की इच्छा प्रबल बनती जाती है और तत्त्वरंग जमता जाता है वैसे हिंसा और रामादि दोषों की निवृत्ति होती जाती है। दोषों की निवृत्ति होने से उस जीव का आत्म-स्वभाव में परिणमन-रमण होता है।

ताहरी शुद्धता भास आश्चर्यथी; ऊपजे रुचि तेणे तत्त्व ईहे;
तत्त्वरंगी थयो दोषथी उभग्यो दोष त्यागे ढले तत्त्व लीहे     ।।8।।

अर्थ 9 : पूर्वोक्त रीति से शुद्ध साध्य के प्रधान साधनभूत स्वभाव-रमणता के शुद्ध मार्ग पर आगे बढ़ता हुआ साधक श्री सुमतिनाथ भगवान के समान ही अपनी आत्मसता को प्रकट करता है। जब आत्मा सम्पूर्ण शुद्ध समाधि अवस्था को पाकर सिद्ध-पद को प्राप्त करता है तब साधन का कार्य पूर्ण हो जाने से साधना विरत हो जाती है।

शुद्ध मार्गे वध्यो साध्य साधन सध्यो, स्वामी प्रतिछंदे सत्ता आराधे;
आत्म निष्पत्ति तिम साधना नवि टके, वस्तु उत्सर्ग आतम समाधे    ।।9।।

अर्थ 10 : हे प्रभो ! मेरी शुद्ध आत्मसत्ता की पूर्णता के लिए आप ही प्रधान हेतु हैं। देवेन्द्रों ने भी आपकी स्तुति की है। निर्ग्रन्थ मुनियों ने आपका साक्षात्कार (साक्षात् – अनुभव) किया है और भव्यात्माओं को लक्ष्य करके कहा है कि, ‘हे भव्यजनों ! तुम भी उन प्रभु की भक्ति में तत्पर बनो, यही परम तत्त्व है।